फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: चौटाला की फोटो को लेकर अभय-अजय में टकराव, दुष्यंत भी कूदे

विज्ञापन
विज्ञापन
विरासत की जंग
विज्ञापन

जजपा सुप्रीमो अजय ने अपने पोस्टरों पर फोटो लगाने का किया एलान, अभय बोले- गद्दार नहीं लगा सकते

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की राजनीतिक विरासत को लेकर उनके दोनों बेटों में फिर से सियासी लड़ाई छिड़ गई है। जननायक जनता पार्टी (जजपा ) के रोहतक स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय के उद्धाटन के मौके पर पार्टी सुप्रीमो व पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला ने एलान किया कि अब पार्टी अपने सभी पोस्टरों में पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का फोटो लगाएगी। अजय ने कहा कि हम सभी ने ओमप्रकाश चौटाला से राजनीति सीखी है। वे हम सबके लिए आदर्श हैं। अब जजपा के हर बैनर व पोस्टर पर चौटाला साहब की तस्वीर होगी। इस पर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने आपत्ति जताते हुए कड़ी चेतावनी दी है।
पंजाब-हरियाणा जल विवाद पर बुलाई प्रेस कांफ्रेंस में अभय सिंह चौटाला से जब सवाल पूछा गया तो वह नाराज होने के साथ भड़क भी गए। अभय बोले, चौटाला साहब ने कहा था कि ये पार्टी के गद्दार हैं। गद्दार कैसे चौटाला साहब का फोटो लगा सकते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्होंने फोटो लगाई तो वह इसका इलाज भी कर देंगे। उधर, जजपा ने भी साफ कर दिया है कि वह फोटो लगाने के फैसले से पीछे नहीं हटेंगे। ओमप्रकाश चौटाला के निधन के बाद यह पहला मौका है, जब दोनों के बीच सार्वजनिक रूप से टकराव देखने को मिला है। उधर, दुष्यंत चौटाला ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वे पार्टी के पोस्टर व बैनर में ओम प्रकाश चौटाला की फोटो जरूर लगाएंगे। अभी तक फोटो नहीं लगाने का कारण भी उन्होंने स्पष्ट किया है।
विज्ञापन


दुष्यंत ने वीडियो पोस्ट कर रखी अपनी बात


जजपा नेता व पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपने दो पुराने वीडियो शेयर किए। उन्होंने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं कि जजपा अपने पोस्टर पर ओमप्रकाश चौटाला की फोटो लगाने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने 2018 का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जननायक जनता पार्टी बनाने के पहले दिन ही हमने स्पष्ट कर दिया था कि दूसरे दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने की वजह से हम लोग चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की तस्वीर नहीं लगा पा रहे, लेकिन जिस दिन यह कानूनी बाध्यता नहीं रहेगी, उसी दिन से हम उनकी तस्वीर अपने पोस्टर पर लगाएंगे। स्व. चौधरी ओमप्रकाश चौटाला हम सबके आदर्श और राजनीतिक गुरु हैं और वे हमारे लिए हमेशा आदरणीय रहेंगे।


सात साल से चल रहा है विवाद

पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के बड़े बेटे अजय चौटाला व छोटे बेटे अभय चाैटाला के बीच 2018 से विवाद चला आ रहा है। सितंबर 2018 में देवीलाल की जयंती के मौके पर गोहाना में इनेलो की रैली में दुष्यंत के समर्थन में नारे लगे थे। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता माना और दुष्यंत व दिग्विजय को पार्टी से निकाल दिया। कुछ समय बाद अजय चौटाला को भी पार्टी से बाहर कर दिया। परिवार में फूट पड़ने के बाद 2019 में दुष्यंत चौटाला ने जननायक जनता पार्टी (जजपा) बनाने का ऐलान किया।
विज्ञापन



चौटाला ने अभय को सौंपी थी राजनीतिक विरासत

2023 में कैथल में आयोजित इनेलो की रैली में ओमप्रकाश चौटाला ने अपनी राजनीतिक विरासत अभय सिंह चौटाला को सौंपी थी। उसके बाद पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के निधन के बाद भी परिवार और समाज ने पगड़ी अभय के सिर पर बांधी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें