फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में हो रहीं खिलाड़ियों की हत्याएं, मान हरियाणा में कर रहे राजनीति : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत पर भगवंत मान के कटाक्ष पर नायब सैनी ने किया पलटवार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में खिलाड़ियों की माैत के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कटाक्ष पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पंजाब में खिलाड़ियों की स्टेडियम में गोली मारकर हुई हत्याओं का जिक्र करते हुए भगवंत मान को नसीहत दी कि मान पहले पंजाब को संभालें। सैनी ने कहा कि खिलाड़ी के घर शोक जताने जाना चाहिए। सुख-दुख में सभी को साझीदार होना चाहिए लेकिन संवेदनशील मामलों में राजनीति नहीं करनी चाहिए।
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से आत्मनिर्भर भारत रेल यात्री–संपर्क अभियान की शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने पंजाब की जनता से वोट लेने के दाैरान वादा किया था कि एक माह में पूरे प्रदेश से नशा खत्म कर देंगे। नशे का खात्मा करने के लिए हरियाणा में तो काम हुआ और जो इस मामले में संलिप्त पाए जाते हैं उन अपराधियों के घरों को भी ध्वस्त किया जा रहा है। मान और केजरीवाल पंजाब की जनता से किया वादा पूरा नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनी ने चुटकी लेते हुए कहा कि पंजाब में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक तो सब ठीक रहता है लेकिन इसके बाद सरकार है कि नहीं किसी को पता नहीं होता। भगवंत मान के रोहतक जाने पर सीएम सैनी ने कहा कि केजरीवाल और कांग्रेस ने चाबी भर दी तो वह चले गए। पंजाब में नशे से युवा बर्बाद हो रहे हैं और हर वर्ग नशे से छुटकारा पाने के लिए चिंतित है लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री तो केवल राजनीति कर रहे हैं। खिलाड़ियों की मौत के प्रकरण में नायब सैनी ने कहा कि कार्रवाई की जा चुकी है और जांच के आदेश भी दिए जा चुके हैं। प्रदेश के स्टेडियमों में जो भी खामियां हैं उन्हें भी दूर कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें