फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पुलिस भर्ती में पीएमटी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या : 03 और 04
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों से बात की, सेल्फी ली, अपने बीच मुख्यमंत्री को देखकर उत्साहित दिखे युवा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में सोमवार को मुख्यमंत्री ने पुलिस भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) में शामिल अभ्यर्थियों से मुलाकात करके व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पीएमटी आयोजित करा रहा है। अब फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) को लेकर भी तैयारियां जारी हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अभ्यर्थियों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद किया। अभ्यर्थियों से प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों के साथ आए परिजनों से भी मुलाकात की और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अभ्यर्थी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री ने भी आत्मीयता से उनका अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। ताऊ देवी लाल स्टेडियम में प्रतिदिन लगभग 3 हजार अभ्यर्थियों का शारीरिक माप परीक्षण हो रहा है। अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर विश्राम क्षेत्र बनाया गया है जहां बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बैग आदि सामान जमा कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर उपायुक्त सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें