चंडीगढ़। हिसार में करीब 1900 करोड़ रुपये से बाईपास का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसे मंजूरी दे दी है। बाईपास का काम हिसार-राजगढ़ रोड से शुरू होकर हिसार-कैथल रोड तक होगा। इस बाईपास की लंबाई लगभग 41 किलोमीटर होगी। परियोजना में भूमि अधिग्रहण पर करीब 1 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह परियोजना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएएचआई) के सहयोग से क्रियान्वित की जाएगी।