चंडीगढ़। रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप मुकाबले में तमिलनाडु के खिलाफ चंडीगढ़ की टीम अब भी मुश्किल में है। फॉलोऑन खेल रही मेजबान टीम ने बुधवार को तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में सात विकेट के नुकसान पर 189 रन बना लिए। चंडीगढ़ की टीम अभी भी 288 रन पीछे है। सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में चंडीगढ़ की पहली पारी महज 94 रन पर सिमट गई। टीम ने सुबह तीन विकेट पर 49 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन 37.3 ओवर में पूरी टीम पवेलियन लौट गई। तमिलनाडु की ओर से सोनू यादव ने चार, जबकि साई किशोर और सरवन कुमार ने दो-दो विकेट चटकाए। दूसरी पारी में अर्जुन आजाद ने 60 और कप्तान मनन वोहरा ने 59 रन बनाकर संघर्ष किया। श्रीराम अजित राम ने तीन विकेट लिए, जबकि सरवन कुमार को भी सफलता मिली। संवाद