फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे खिलाफ लड़ाई में पार्षद करें सहयोग : सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सोमवार को विभिन्न संगठनों, सरपंचों व पार्षदों से की मुलाकात
विज्ञापन


कहा- पेवर ब्लॉक की इंटरलॉकिंग के रेफरेंस रेट को बढ़ाने पर किया जा रहा विचार
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विभिन्न संगठनों, सरपंचों और पार्षदों से मुलाकात की। इस दौरान ऐलनाबाद शहर के विभिन्न पार्षदों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शहर में विभिन्न विकास कार्य करवाने के लिए उनका धन्यवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्षदों से आह्वान किया कि वे नशे के खिलाफ लड़ाई में सरकार का सहयोग करे और प्रदेश को नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान दे। उन्होंने पार्षदों से कह लोगों को यह भी बताया जाए कि यदि उनके आस-पास नशा बिकता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे।
इस दौरान पार्षदों ने नागरिक अस्पताल को अपग्रेड करने, एसटीपी प्लांट की क्षमता बढ़ाने, खेल स्टेडियम का निर्माण और शहर के पास से गुजरने वाली नहर के साथ-साथ सड़क बनाने का अनुरोध भी किया। इस पर मुख्यमंत्री ने अश्वासन दिया कि इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा। वहीं, डबवाली से आए सरपंचों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने कहा- राज्य सरकार ग्राम पंचायतों में 60 व 90 एमएम पेवर ब्लॉक की इंटरलॉकिंग के रेफरेंस रेट को बढ़ाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा- प्रदेश की पंचायतों में विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले 6 महीने में डबवाली हल्का की 21 पंचायतों में विभिन्न योजनाओं के तहत 14.10 करोड रुपये की राशि जारी की गई। इसके बाद
विज्ञापन

प्रदेशभर से आए सैन व लोधी समाज के पदाधिकारियों ने सीएम से मुलाकात की। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले एक जुलाई के कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर आने निमंत्रण भी दिया। इस दौरान यह भी मांग रखी कि वित्त वर्ष 2020-21 को जीएसटी एमनेस्टी योजना के अंतर्गत शामिल किया जाए। सीएम ने आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर वे गंभीरता से विचार करेंगे।

इन संगठनों ने भी की मुलाकात


मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर डूम समाज, प्राइवेट एडेड कॉलेज एसोसिएशन और नेशनल एंड स्टेट टीचर अवार्ड संगठन समेत समेत 11 विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। पूर्व विधायक एवं प्राइवेट एडेड कॉलेजेज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजवीर के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्राइवेट एडेड कॉलेजों से संबंधित कुछ मांगें रखीं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए उन्हें यथोचित सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नेशनल एंड स्टेट टीचर अवार्ड संगठन के प्रधान राजेंद्र शर्मा ने अपने संगठन से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, विवेक कालिया समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें