फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम तुरंत घटाए : दीपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल तक आने के बावजूद देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम अब भी कम नहीं किए गए हैं। केंद्र सरकार कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंचा रही है। उन्होंने सरकार से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें तुरंत कम करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश, म्यांमार और भूटान जैसे पड़ोसी देशों ने भी पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए हैं लेकिन भारत में लोग महंगा ईंधन खरीदने को मजबूर हैं। अमेरिका-ईरान युद्ध की आड़ में भाजपा सरकार ने वाणिज्यिक एलपीजी, घरेलू गैस सिलिंडर, 5 किलो के छोटे सिलिंडर और सीएनजी के दाम बढ़ा दिए। अब हालात सामान्य होने और कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद कीमतों में कोई राहत नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि महंगे ईंधन से किसानों की खेती की लागत बढ़ रही है। परिवहन महंगा होने से रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी बढ़ रहे हैं। सरकार को तुरंत ईंधन और रसोई गैस के दाम घटाकर जनता को राहत देनी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें