फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: भवन निर्माण को लेकर नया नियम लागू, एक मंजिल पर बना सकेंगे एक ही फ्लैट; आग की घटनाओं के बाद लिया फैसला

Mon, 29 Jun 2026 05:59 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

विभागीय अधिकारियों के अनुसार बहुत सारे शहरों में एक ही मंजिल पर कई फ्लोर तक फ्लैट बनाए जाने से लोगों के रहने की संख्या भी बढ़ रही है जिससे आपदा के समय लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
हरियाणा भवन निर्माण के नियमों में हुए बदलाव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगजनी की घटना के बाद बहुमंजिला भवनों की सुरक्षा को लेकर हरियाणा सरकार ने आवासीय भवनों के निर्माण के नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर ली है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, करनाल, हिसार, झज्जर, रोहतक और सोनीपत सहित विभिन्न शहरों में अब सेक्टरों और कॉलोनियों में एक मंजिल पर सिर्फ एक ही फ्लैट बनाया जा सकेगा। एक बिल्डिंग में अधिकतम चार मंजिल तक बनाने की अनुमति दी जाएगी, जिसमें हर फ्लोर पर एक घर बनाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के अनुसार बहुत सारे शहरों में एक ही मंजिल पर कई फ्लोर तक फ्लैट बनाए जाने से लोगों के रहने की संख्या भी बढ़ रही है जिससे आपदा के समय लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है। हालही में हुए आगजनी के हादसों को देखते हुए सरकार ने हर मंजिल पर केवल एक ही फ्लैट बनाने की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा है। 

प्रस्तावित संशोधनों पर 25 जुलाई तक आम जनता और हितधारकों से सुझाव एवं आपत्तियां मांगी गई हैं। विभाग के निदेशक अमित खत्री द्वारा जारी ड्राफ्ट के मुताबिक एक बिल्डिंग में अधिकतम चार फ्लोर बनाए जा सकेंगे, जिनमें से प्रत्येक मंजिल पर केवल एक स्वतंत्र आवासीय यूनिट बनाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें