फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: प्रदेश के पैरा खिलाड़ियों को 31.72 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयास से सरकार ने जारी की राशि
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने चौथे पैरा एशियन गेम्स 2022 में भाग लेने वाले प्रदेश के 17 खिलाड़ियों को कुल 31.72 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया है। स्वास्थ्य मंत्री और पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष आरती सिंह राव के प्रयासों से खिलाड़ियों की सम्मान राशि जल्द जारी हो गई है।

स्वर्ण पदक विजेता प्रणव सूरमा, रमन शर्मा, सुमित (एथलेटिक्स) और तरुण ढिल्लो (पैरा बैडमिंटन) को 3-3 करोड़ रुपये रुपये दिए गए हैं। नितेश कुमार को पैरा बैडमिंटन में स्वर्ण और रजत पदक जीतने के लिए 4.5 करोड़ रुपये मिले हैं। इसी तरह से सरिता अढाना, पूजा, योगेश कथुनिया सहित कई अन्य खिलाड़ियों को रजत पदक जीतने पर 1.5-1.5 करोड़ रुपये दिए गए जबकि अंजू बाला (पैरा लॉन बॉल), जसबीर (एथलेटिक्स) और जयदीप (कैनोइंग) को भागीदारी के लिए 7.5-7.5 लाख रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंत्री राव ने कहा कि हमारे पैरा खिलाड़ियों ने पदक जीतकर हरियाणा और पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्हें समय पर सम्मानित और पुरस्कृत करना हमारी जिम्मेदारी है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पैरा खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी नीति से सरकार प्रदेश में खेलों को भी बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें