फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: अंग्रेजी की परीक्षा में उलझे परीक्षार्थी, आयोग से मांग-कम प्रश्न किए जाएं या समय बढ़ाया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
- असिस्टेंट प्रोफेसर(काॅलेज कैडर) अंग्रेजी की परीक्षा संपन्न
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने रविवार को असिस्टेंट प्रोफेसर(काॅलेज कैडर) अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित करवाई। परीक्षार्थी सवालों के जवाब लिखने में परेशान दिखे। परीक्षार्थियों का कहना है कि तीन घंटे में 10-10 अंक के 15 प्रश्नों के उत्तर लिखना बेहद मुश्किल है इसलिए आयोग प्रश्नों को कम करे या फिर सभी प्रश्नों के उत्तर लिखने के लिए समय बढ़ाया जाए। यदि ऐसा संभव न हो तो परीक्षा के प्रश्नों की संख्या में कम अंकों के प्रश्न शामिल किए जाएं।
पंचकूला स्थित आयोग के मुख्यालय में महाराष्ट्र के पुणे से परीक्षा देने के लिए पहुंची प्रतीक्षा सिंह ने बताया कि वह कुछ माह पहले मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी परीक्षा दे चुकी हैं लेकिन हरियाणा की परीक्षा में अंतर दिखा। यहांं परीक्षा में उन्हें लिखने के लिए कम समय मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात की कनक और सोनीपत की भारती शर्मा ने बताया कि जिस तरह से सवाल थे उससे तो यही लग रहा है कि किसी भी परीक्षार्थी का पूरा पेपर नहीं हुआ होगा। बिहार के दिवाकर ने सुझाव दिया कि आयोग 10-10 अंकों के बजाय सवालों को टुकड़ों में करके जैसे कोई प्रश्न 3 अंक का, कोई 5 का तो कोई 10 अंक का करे। इसका लाभ यह होगा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा में लिखना बोझिल नहीं लगेगा और उत्तीर्ण होने के अधिक आसार होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें