फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Assembly: बजट पर चर्चा के दौरान पक्ष-विपक्ष के बीच गहमागहमी, भुक्कल-खटक ने किया विरोध

Wed, 19 Mar 2025 08:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का बुधवार को आठवां दिन था। प्रश्नकाल से सदन की कार्यवाही शुरू हुई और दोनों पक्षों में बजट पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदन में बजट पर चर्चा के दौरान कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि यह सभी वर्गों के हित का बजट है। नौकरियों की बात करे तो बिना पर्ची-बिना खर्ची युवाओं को नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि एक बात और कहेंगे, हालांकि उस पर गीता भुक्कल सहमत नहीं होंगी मगर, शकुंतला खटक जरूर सहमति जताएंगी। हमारी सरकार एससी-बीसी को न्याय देने वाली सरकार है।

इस पर कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल और शकुंतला खटक ने विरोध जताया। गंगवा ने कहा कि पिछली सरकार में सबसे ज्यादा भुक्तभोगी एससी-बीसी वर्ग है। हुड्डा सरकार में एक भी भर्ती पूरी नहीं हुई। खासकर एससी-बीसी की श्रेणी में एक लाइन लिखी जाती थी कि योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण यह पद रिक्त रखा जाता है।

भाजपा ने नूंह में कोई विकास नहीं किया : मामन

नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र से कांग्रेस विधायक मामन खान ने कहा कि बजट में किसी भी वर्ग के लिए कोई नीति स्पष्ट नहीं है। जिन्हें यूनिवर्सिटी की जरूरत उन्हें जंगल सफारी दे रहे हैं। सत्ता पक्ष को याद दिलाना चाहता हूं कि हुड्डा के कार्यकाल में जब मेवात जिला बना था, उस समय विकास के अनेक कार्य हुए थे। भाजपा सरकार ने विकास का कोई कार्य नहीं किया है। प्रदेश की जनता कि मांग है कि कॉलोनियों को बढ़ाने की जगह सेक्टरों पर काम किया जाए।

विज्ञापन

ओपीएस लागू हो, ई-टेंडरिंग-ऑनलाइन ट्रांसफर बंद हो : गौतम

विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि इस सरकार की वजह से पहली बार सबको मालूम हुआ कि मेरिट के आधार पर नौकरी मिलेगी। जिनके माता-पिता सिफारिश की तलाश करते थे, वे अपने बच्चों को पढ़ाने लगे। मनोहर लाल सरकार ने मेरिट पर नौकरी शुरू की थी। मैंने उस समय भी कहा था कि मेरिट में पिछड़ने वाले युवाओं के लिए क्या सोचा है, ये कुंवारे मर जाएंगे। इस पर मनोहर लाल ने 40 की उम्र की ऊपर वालों को 4 हजार रुपये देने का काम शुरू कराया था। सरकार से गुजारिश है कि मेरिट में पिछड़ने वालों की नौकरी एचकेआरएन में लगवाकर 12-15 हजार करवा दें, ताकि उनकी शादी हो जाए। इस पर सदन में सभी ने जमकर ठहाके लगाए। गौतम ने कहा कि 2006 में लगे अनियमित कर्मचारियों को पक्का किया जाए। होमगार्ड जवानों को नियमित नौकरी देने के साथ उन्हें जिलों में तैनाती दी जाए। बिजली विभाग के तकनीकी कर्मचारियों के लिए हादसे का शिकार होने पर अलाउंस की घोषणा की जाए। अवैध कॉलोनियों को वैद्य किया जाए। सरकार को ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू करनी चाहिए। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी, ई-ट्रेंडरिंग बंद की जानी चाहिए।
विज्ञापन

युवा नशे की तरफ जा रहे, क्योंकि सरकार नौकरी नहीं दे रही : खटक

विधायक शकुंतला खटक ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा का स्तर नीचे गिरा दिया, कई स्कूल बंद कर दिए। शौचालय और पानी की व्यवस्था नहीं है। सरकार चौपाल लेती है, उस पर कुर्सी मेज डालकर लाइब्रेरी बना देती है। वहां किताबें और अखबार तक नहीं मिलता है। रोहतक मेडिकल कॉलेज में बिल्डिंग जर्जर है, एक बेड पर दो-दो मरीज हैं। मरीजों को महंगे इंजेक्शन बाहर से खरीदने पड़ते हैं। बेड नहीं मिलता, मरीज ट्रॉली पर रहते हैं। सिंचाई के लिए रोहतक में सिर्फ तीन दिन पानी आता है, एक दिन स्लो और एक दिन तेज फिर एक दिन स्लो हो जाता है। युवा अवैध तरीके से विदेश और नशे की तरफ नौकरी न मिलने के कारण जा रहे हैं। इसका कारण सरकार द्वारा बाहरी लोगों को ज्यादा नौकरी देना है। महिलाओं को एक लाख में डेयरी की स्कीम दी, एक लाख में एक बैंस का बच्चा भी नहीं आता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें