फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: एप के माध्यम से उपस्थिति लगाने के विरोध में आए निकाय कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेशभर में निकाय कर्मी एप के माध्यम के उपस्थिति लगाने के विरोध में आ गए हैं। निकाय कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि सरकार तत्काल इस निर्णय को वापस नहीं लेगी तो पालिका और दमकल कर्मचारी 20 मई को काम बंद करके हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व संघ के महासचिव मांगेराम तिगरा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों से किए वादे पूरे नहीं कर रही। अब कर्मचारियों को तंग करने के लिए मोबाइल एप के माध्यम से उपस्थिति लगाने का फैसला लिया है। पढ़े-लिखे कर्मचारियों के एप के माध्यम से हस्ताक्षर कराने और हस्ताक्षर न करने वाले कर्मचारियों के चेहरे से उपस्थिति लगाने की योजना तैयार की है। कहा कि आगामी आंदोलन के लिए वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीमों का गठन किया है। प्रदेशभर में 12 और 13 मई को प्रदर्शन किया जाएगा, जबकि 16 मई को भूख हड़ताल की जाएगी। आंदोलन को सफल बनाने के लिए गठित टीमों के नेतृत्व में प्रदेशभर में 10 से 19 मई तक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें