फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: भाजपा अंबाला, सोनीपत और पंचकूला निगमों के चुनाव की तैयारियों में जुटेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों निगमों का कार्यकाल जनवरी 2026 में हो रहा है खत्म
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने विधायकों को तैयारियों के दिए निर्देश





अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अंबाला, सोनीपत और पंचकूला में नगर निगम के चुनाव प्रस्तावित हैं। तीनों निगमों में वार्ड बंदी की अग्रिम तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं, चुनावी मोड में रहने वाली भाजपा ने भी तीनों नगर निगम में चुनाव के लिए कमर कस ली है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री के साथ विधायकों व मंत्रियों की हुई बैठक में तीनों निगमों के चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई थी। मुख्यमंत्री ने निगम से संबंधित विधायकों को चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश जारी किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने जिला अध्यक्षों को भी निर्देश दिए कि सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत कराएं। साथ ही 25 सितंबर से लॉन्च होने वाली दीनदयाल लाडो योजना के बारे में भी लाभार्थियों को बताएं।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि इसी साल की शुरुआत में हुए नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने दस में से नौ मेयर पद पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में भाजपा की कोशिश रहेगी कि इन तीनों निगमों में भी पार्टी जीत दर्ज करें। इसलिए अभी से पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। बैठक में शामिल एक विधायक ने बताया, मुख्यमंत्री ने तीनों जिलों के विधायकों को चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पंचकूला, सोनीपत और अंबाला नगर निगम का कार्यकाल जनवरी 2026 में समाप्त हो रहा है। ऐसे में चुनाव की प्रक्रिया साल के अंत शुरू होगी। इन निगमों के साथ रेवाड़ी नगर परिषद, रोहतक की सांपला नगर पालिका और हिसार की उकलाना नगर पालिका का कार्यकाल भी समाप्त होगा। ऐसे में इन तीनों नगर परिषद का चुनाव भी इन निगमों के साथ हो सकता है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने संबंधित निकाय संस्थाओं से पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) और जनसंख्या से जुड़ा ब्योरा तलब कर लिया है। मुख्यालय में ब्योरा पहुंचने के बाद वार्ड बंदी और आरक्षण प्रक्रिया पर काम होगा। पंचकूला, सोनीपत और अंबाला नगर निगमों में कुल 20-20 वार्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें