फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे कर्मचारियों से झूठे वादे करके भाजपा ने लिए वोट : दीपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार को रोजगार के मुद्दे पर घेरा है। हुड्डा ने बयान जारी करके भाजपा पर आरोप लगाए हैं कि चुनाव के दाैरान सवा लाख कच्चे कर्मचारियों के परिवारों से झूठे वादे करके वोट लिए गए। भाजपा सरकार की अब पोल खुल चुकी है। सांसद ने 12700 गेस्ट टीचर्स को नियमित करने के पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए उसका स्वागत किया।
विज्ञापन

सांसद हुड्डा ने कहा कि हाईकोर्ट का निर्णय भाजपा सरकार के मुंह पर तमाचा है। कोर्ट में हरियाणा सरकार ने अतिथि अध्यापकों के विरुद्ध अपना वकील भी खड़ा किया था। अपनी पूरी ताकत लगाने के बावजूद भाजपा सरकार कोर्ट में कोई इनकी भर्ती में कोई अनियमितता साबित नहीं कर पाई।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें