गोपाल कांडा को छोड़ना पड़ा था मंत्री पद
वहीं, भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान तत्कालीन गृहराज्य मंत्री गोपाल कांडा पर एयर होस्टेस गीतिका शर्मा यौन शोषण व आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद कांडा को न केवल मंत्री पद छोड़ना पड़ा और वह जेल भी गए।
चंद्रमोहन और फिजा का मामला
इनसे पहले, उपमुख्यमंत्री रहे चंद्रमोहन धर्म परिवर्तन करके उस समय की अतिरिक्त महाधिवक्ता रही अनुराधा बाली उर्फ फिजा के साथ शादी करने और अज्ञातवास में चले जाने को लेकर चर्चा में रहे। इस विवाद में फंसने के बाद चंद्रमोहन को डिप्टी सीएम का पद छोड़ना पड़ गया था। अब देखना यह है कि भाजपा हाईकमान मोहन लाल बड़ौली के मामले में क्या संज्ञान लेता है। लेकिन धीरे धीरे बड़ौली पर इस्तीफा देने का सामाजिक दबाव बढ़ता जा रहा है।
ये है पूरा मामला
हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक जय भगवान उर्फ रॉकी मित्तल पर एक महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। उक्त दोनों के हिमाचल के सोनल में केस दर्ज हुआ है। दिल्ली की रहने वाली पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत कसौली थाना में 13 दिसंबर, 2024 को दर्ज करवाई थी। हालांकि यह मामला 3 जुलाई, 2023 का है। पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसे सरकारी नौकरी देने और एक वीडियो एलबम में अभिनेत्री बनाने का झांसा देकर उसके साथ कसौली के होटल में गैंगरेप किया गया।
अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई
पुलिस ने सामुहिक दुष्कर्म में धारा 376डी और आपराधिक धमकी देने पर 506 के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को एक माह में दो से तीन बार निशानदेही के लिए भी लाया जा चुका है। पुलिस आरोपियों को भी पूछताछ के लिए बुला चुकी है। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के अनुसार महिला का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसे जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुराचार किया और उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई। यही नहीं, आरोपियों ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी, जिस कारण वह डर गई थी।