फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम नायब सैनी का बड़ा एलान: वफ्फ बोर्ड को दी गई जमीन की जांच कराएगी सरकार, कमेटी बनाने की घोषणा

Wed, 12 Mar 2025 06:21 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पीर बोधी की जमीन देह शामलात की जमीन थी, 1990 में जमीन को देह शामलात की जमीन को वफ्प बोर्ड के नाम कर दिया गया।
विज्ञापन
सदन के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में जितनी भी शामलात देह की जमीन जो वफ्फ बोर्ड को दी गई उसकी भाजपा सरकार जांच कराएगी। यह एलान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया है। हरियाणा बजट सत्र के दौरान बुधवार को सीएम नायब सिंह सैनी ने सदन में कहा कि पीर बोधी की जमीन देह शामलात की जमीन थी। 1990 में जमीन को देह शामलात की जमीन को वफ्फ बोर्ड के नाम कर दिया गया। शामलात देह की जमीन कैसे ट्रांसफर हुई, यह एक जांच का विषय है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार शामलात भूमि के नए कानून में भी तालाब, जोहड़ और जलाशय के सरंक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम ने घोषणा की है कि मंडलायुक्त रोहतक, मंडलायुक्त करनाल और उपायुक्त रोहतक की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी पीर बोधी की जमीन वक्फ बोर्ड को कैसे ट्रांसफर हुई और कैसे इस पर कब्जे हुए इसकी पूरी जांच करेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें