चंडीगढ़। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई का नया शेड्यूल लागू करने पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने सीएम नायब सैनी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगे बिल और सिर्फ 16 घंटे बिजली देने का तुगलकी फरमान है। दिल्ली में आप की सरकार के दौरान 24 घंटे मुफ्त और बिना रुकावट बिजली की आपूर्ति थी। अब दिल्ली में भी भाजपा के दखल और अव्यवस्थाओं के कारण बिजली संकट शुरू हो चुका है। इससे साबित होता है कि जहां भाजपा सरकार की सत्ता या दखल होता है, वहां आम जनता को अंधेरे में धकेल दिया जाता है।