फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन को धार देने की कवायद: हरियाणा में भाजपा ने गठित की एसआईआर और बजट टोली, इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

Tue, 27 Jan 2026 10:54 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

भाजपा ने हरियाणा में संगठन को मजबूत करने के लिए एसआईआर, प्रदेश बजट टोली और पार्टी ज्वाइनिंग समितियों का गठन किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली द्वारा घोषित इन नियुक्तियों से संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की रणनीति मानी जा रही है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने हरियाणा में संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से कई समितियों का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष  मोहनलाल बड़ौली ने विशेष ग्रहण पुनरीक्षण (एसआईआर), प्रदेश बजट टोली और पार्टी ज्वाइनिंग समिति से जुड़ी नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इन नियुक्तियों को संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन


एसआईआर प्रदेश समिति में असंध विधायक योगेंद्र राणा को प्रमुख भूमिका दी गई है। उनके साथ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव, पूर्व प्रदेश सचिव मनीष यादव और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुलभ डिडवाड़ा को शामिल किया गया है।

प्रदेश बजट टोली में पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, जेपी दलाल, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख अरुण यादव और कार्यकारिणी सदस्य वरुण श्योराण को भी टोली में शामिल किया गया है। वहीं, पार्टी ज्वाइनिंग को प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश व जिला स्तर पर समितियां गठित की गई हैं। प्रदेश समिति में डॉ. सुधा यादव, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी,  पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर और सुभाष सुधा को शामिल किया गया है। जिला स्तर पर भी पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र सहित अन्य जिलों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें