फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: नए डीजीपी की नियुक्ति से पहले यूपीएससी ने मांगी वाई पूरण सुसाइड केस की रिपोर्ट

Wed, 24 Dec 2025 09:58 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

यूपीएससी ने चंडीगढ़ में दर्ज एफआईआर की मौजूदा स्थिति के बारे में पूछा है। इसके अलावा, यूपीएससी ने पूर्व डीजीपी कपूर के वेतनमान व 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी एसके. जैन का पूरा सेवा रिकॉर्ड भी मांगा है। 
विज्ञापन
एडीजीपी वाई पूरण कुमार की फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति के लिए तीन आईपीएस अधिकारियों के पैनल के चयन से पहले संघ लोक सेवा आयोग ने वाई पूरण सुसाइड मामले की जानकारी मांगी है। 
विज्ञापन


यूपीएससी ने चंडीगढ़ में दर्ज एफआईआर की मौजूदा स्थिति के बारे में पूछा है। इसके अलावा, यूपीएससी ने पूर्व डीजीपी कपूर के वेतनमान व 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी एसके. जैन का पूरा सेवा रिकॉर्ड भी मांगा है।  राज्य सरकार ने इन सभी सवालों का जवाब मंगलवार शाम को भेज दिया है। 

एफआईआर के बारे में राज्य सरकार की ओर से बताया गया है कि जांच जारी है और अभी तक चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दायर नहीं की है। राज्य सरकार ने 16 दिसंबर को डीजीपी के चयन के लिए यूपीएससी को पांच अधिकारियों का एक पैनल भेजा था जिसमें जिसमें शत्रुजीत कपूर (1990 बैच), एसके जैन (1991 बैच), अजय सिंघल (1992 बैच), आलोक मित्तल और अर्शिंदर चावला (दोनों 1993 बैच) का रिकॉर्ड शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें