फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: टीवी की आवाज बार-बार बढ़ा रहे हैं तो हो जाएं सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कान में सायं-सायं या घंटी बजना भी सुनने की क्षमता घटने का संकेत, स्वास्थ्य मंत्री ने की जांच कराने की अपील
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की सुनने की समस्या महसूस होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर नियमित कान व सुनने की क्षमता की जांच करवाएं। राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में इसकी जांच व उपचार की उचित सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से 21 से 27 सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय बधिरता सप्ताह मनाया जा रहा है। यदि किसी व्यक्ति को टीवी या ऑडियो की आवाज बढ़ाने की आवश्यकता महसूस होती है, बातचीत के दौरान बातें ठीक से सुनाई नहीं देती हैं या बार-बार दोहराने को कहना पड़ता है या कान में सायं-सायं या घंटी बजने जैसी आवाजें (रिंगिंग सेंसेशन) महसूस होती हैं तो यह सुनने की क्षमता कम होने के लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने सुनने की क्षमता में कमी के कारण बताते हुए कहा कि कान में चोट लगना, अत्यधिक मैल (वैक्स) जमना, रूबेला या अन्य संक्रमण, वृद्धावस्था, अत्यधिक तेज शोर व कुछ जहरीली या हानिकारक दवाओं का दुष्प्रभाव बधिरता के मुख्य कारण हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने परामर्श दिया कि किसी भी कॉन्सर्ट या अधिक शोर-शराबे वाले स्थान पर इयरप्लग का उपयोग करें, कान के अंदर कभी भी कोई नुकीली चीज न डालें और तेज शोर से बचते हुए ऑडियो उपकरणों की आवाज कम रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें