दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में नव नियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन
- फोटो : दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में नव नियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई देने पहुंचे हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ाैली। स्रोत : भाजपा कार्यालय
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई दी। हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बड़ाैली बधाई देने के लिए पार्टी के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन
यहां उन्होंने भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आत्मीय भेंट करते हुए पुष्प गुच्छ और भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट की। बड़ाैली ने बयान जारी करके कहा कि कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का एक साधारण कार्यकर्ता से शीर्ष संगठनात्मक भूमिका तक का सफर भाजपा की कार्यकर्ता-प्रधान संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन पार्टी को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।