चंडीगढ़। राज्य सरकार ने 9 आईएएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। कुछ को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है तो कुछ के विभाग में बदलाव किया है। आईएएस अशोक कुमार मीणा को विकास एवं पंचायत विभाग का निदेशक व सचिव, दुष्मंत कुमार बेहरा को राज्यपाल हरियाणा का सचिव व श्रम विभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है। मनी राम शर्मा को उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम का प्रबंध निदेशक, ऊर्जा विभाग का सचिव व गृह विभाग का सचिव बनाया है।
श्यामल मिश्रा को हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण का मुख्य प्रशासक व ऊर्जा विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया है। आईएएस जे गणेशन को फरीदाबाद व गुरुग्राम विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, हाउसिंग फाॅर आॅल हरियाणा का महानिदेशक व सचिव, हाउसिंग बोर्ड का मुख्य प्रशासक और स्पेशल पर्पज व्हीकल व स्वच्छ वायु परियोजना का सीईओ नियुक्त किया है।
आईएएस आदित्य दहिया को मौजूदा कार्यभार के साथ नवीकरणीय ऊर्जा विभाग का निदेशक व सचिव, आईएएस महेंद्र पाल को हारट्रोन व हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक, अमरदीप को को-आॅपरेटिव सोसाइटी का रजिस्ट्रार और वर्ष खंगवाल को विजिलेंस विभाग का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया है। ब्यूरो