चंडीगढ़। हरियाणा में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में दो नए निजी विश्वविद्यालय जुड़ने जा रहे हैं। राज्य सरकार ने रेवाड़ी में कुसुम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और गुरुग्राम में मास्टर्स यूनियन यूनिवर्सिटी की स्थापना को मंजूरी देने से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। इससे प्रदेश में निजी विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़ेगी और विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए विकल्प उपलब्ध होंगे।
विधि एवं विधायी विभाग के विशेष सचिव अमरजीत सिंह की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक दोनों विश्वविद्यालयों की स्थापना से संबंधित संशोधन को कानूनी मंजूरी मिलने के बाद अब इन संस्थानों के संचालन और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। ब्यूरो