चंडीगढ़। इस्राइल में नर्सिंग की नाैकरी के लिए आवेदन की तिथि फिर से बढ़ा दी गई है। अब 30 सितंबर तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। हरियाणा काैशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) ने इस्राइल में घरों में लोगों की देखभाल करने के लिए नर्सिंग स्टाफ के 5000 पदों के लिए आवेदन मांगे है। आवेदन के लिए 12 अगस्त को पोर्टल खोला था जिसकी तिथि 22 अगस्त थी। कम आवेदन आने के कारण इस तिथि को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया था। नियम व शर्तों के अनुसार 25 से 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जीडीए (जनरल ड्यूटी असिस्टेंट), एएनएम (असिस्टेंट नर्स मिडवाइफरी), जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी), बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। ब्यूरो