चंडीगढ़। हरियाणा काैशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से स्लोविकिया, रूस, नार्वे और जर्मनी में नाैकरी के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। एचकेआरएन ने विदेश में नाैकरी पाने के लिए पोर्टल खोला था। पहले 11 जुलाई तक आवेदन की तिथि थी। अब युवा पोर्टल के माध्यम से 15 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। इससे युवाओं को विदेश में वेयर हाउस और एग्रो से जुड़ी कंपनियों में काम करने का माैका मिलेगा। ब्यूरो