चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण 14 जुलाई सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन करेंगे। इस दौरान वे महाराष्ट्र के विधानसभा अध्यक्ष व अधिकारियों से विधायी कार्यों पर चर्चा करेंगे। कल्याण 12 जुलाई से 16 जुलाई तक मुंबई के आधिकारिक दौरे पर हैं। यह दौरा विधायी आदान-प्रदान और संसदीय प्रक्रिया के अध्ययन के लिए किया जा रहा है। कल्याण 15 जुलाई को श्री सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करेंगे व मुंबई के प्रमुख स्थलों का भ्रमण भी करेंगे। ब्यूरो