फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल बीमा के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। खरीफ-2025 सीजन के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। पोर्टल के माध्यम से एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर फसल बिक्री से लेकर खेतों में खड़ी फसलों का बीमा और सब्सिडी पर कृषि उपकरण पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक खरीफ में की गई फसलों की रोपाई या बिजाई को लेकर मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। कृषि उपनिदेशक करम चंद के मुताबिक किसानों को उपकरण खरीदने, अपनी फसल एमएसपी पर बेचने या अन्य किसी विभागीय योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराना जरूरी है।
बीमा के बारे में 23 जुलाई तक देनी होगी जानकारी
खरीफ-2025 में शामिल कपास, धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, मूंग, मूंगफली, गन्ना आदि फसलों के बीमा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। किन्हीं कारणों से फसलों को नुकसान होता है तो नियमानुसार मुआवजा मिल सकेगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए प्रदेश के सभी 22 जिले तीन क्लस्टर में विभाजित हैं। फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराना है या नहीं इसे लेकर 23 जुलाई तक लिखित में सहमति या असहमति पत्र देना होगा। 29 जुलाई तक फसल बदलने का ब्योरा बैंकों में देना होगा। बैंक 31 जुलाई तक बीमा की राशि खातों से काटेंगे।
विज्ञापन



पट्टेदार व ऋण न लेने वाले भी करा सकते हैं बीमा
पट्टेदार बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए बुवाई के सर्टिफिकेट के साथ एनसीआईपी (नेशनल क्राॅप इंश्योरेंस पोर्टल) पर नियमानुसार आवेदन सकते हैं। खेत में खड़ी फसल में नुकसान होने पर मुआवजा मिल सकेगा। इसी तरह से केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) के माध्यम से जिन्होंने ऋण नहीं लिया है, वह किसान भी जमाबंदी, किला नंबर के साथ पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें