फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: गूगल फाॅर्म लिंक के माध्यम से आवेदक बता सकेंगे समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने शुरू की सुविधा, 13 जुलाई की रात 11.50 बजे तक दे सकेंगे सुझाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी)-2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी सुविधा दी है। अभ्यर्थी गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/QawqxU6iQGopjftL9 के माध्यम से आयोग तक अपनी समस्या पहुंचा सकते हैं। इसी तरह से अभ्यर्थियों के पास कोई सुझाव है तो वह भी दे सकेंगे।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने वीरवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। आयोग के अध्यक्ष ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि आगामी 26 और 27 जुलाई को सीईटी-2025 का आयोजन होगा इसलिए गूगल फाॅर्म लिंक के माध्यम से परीक्षा को लेकर अपनी समस्या अथवा सुझाव गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से आयोग तक भेज सकते हैं। गूगल फाॅर्म के माध्यम से कोई शिकायत या सुझाव 13 जुलाई 2025 की रात 11.59 बजे तक लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




परीक्षा केंद्रों पर मेटल डिक्टेक्टरों से होगी जांच
संयुक्त पात्रता परीक्षा 26 और 27 जुलाई को चार सत्रों में आयोजित होगी। परीक्षा के दाैरान किसी भी संचार उपकरण के लाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले उम्मीदवारों की अत्यधिक संवेदनशील मेटल डिटेक्टरों की मदद से गहन और अनिवार्य तलाशी ली जाएगी। परीक्षा के दाैरान कोई भी वस्तु जैसे पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामिति या पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक, पाउच, कैलकुलेटर, पेन, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक, पेन या स्कैनर आदि नहीं ला सकेंगे। परीक्षा के दाैरान किसी भी प्रकार का संचार उपकरण लाने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें