फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: अनुराग ढांडा का आरोप, किसानों को नहीं मिल रहा एमएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के नाम पर केवल झांसा देने का आरोप लगाया है। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा में आज से धान की खरीद तो शुरू कर दी गई, लेकिन यह केवल दिखावा है। किसानों को न तो न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल रहा है और न ही मंडियों में कोई ठोस व्यवस्था दिखी। बोले-इस बार केंद्र सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, लेकिन किसानों को मंडियों में 1500 रुपये प्रति क्विंटल पर फसल बेचनी पड़ रही है। यह सरकार की खुली लूट है, जिसने किसानों को उनकी मेहनत का हक देने की बजाय बिचौलियों के हवाले छोड़ दिया है। यह भी आरोप लगाया कि किसानों की हालत पहले ही खराब है। इस सीजन में जलभराव की वजह से हजारों एकड़ फसल का उत्पादन घट चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें