फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हरियाणा में बनेगा एंटी-टेररिस्ट सेल, फरीदाबाद में आतंकी मॉड्यूल मिलने के बाद लिया गया फैसला

Thu, 20 Nov 2025 10:39 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने कहा कि एंटी-टेररिस्ट सेल खुफिया जानकारी जुटाने के साथ-साथ ऑपरेशन और जांच भी करेगा। उन्होंने बताया कि उनका फोकस राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) पर रहेगा। हरियाणा के 14 जिले एनसीआर में आते हैं, जिनमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत और झज्जर शामिल हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीआर में आतंकवादियों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए हरियाणा पुलिस जल्द ही एंटी-टेररिस्ट सेल स्थापित करेगी। यह प्रस्ताव राज्य सरकार के गृह विभाग के पास काफी समय से लंबित था। फरीदाबाद में आतंकी मॉड्यूल मिलने के बाद हरियाणा पुलिस ने इस पर फिर से काम शुरू कर दिया है। हरियाणा पुलिस ने इस बारे में गृह विभाग से चर्चा की है। 
विज्ञापन

   

हरियाणा में आतंकवादी गतिविधियों की खुफिया जानकारी जुटाने का काम सीआईडी और आईबी के पास है। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने कहा कि एंटी-टेररिस्ट सेल खुफिया जानकारी जुटाने के साथ-साथ ऑपरेशन और जांच भी करेगा। उन्होंने बताया कि उनका फोकस राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) पर रहेगा। हरियाणा के 14 जिले एनसीआर में आते हैं, जिनमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत और झज्जर शामिल हैं। एनसीआर में 150 से ज्यादा पुलिस स्टेशन हैं और आमतौर पर हर थाने में दो सुरक्षा एजेंट तैनात होते हैं। हमने हर थाने से एक सुरक्षा एजेंट को आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ी खुफिया जानकारी जुटाने के लिए तैनात करने का फैसला किया है। ये सुरक्षा एजेंट आगे एक वरिष्ठ अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे जो उन्हें हर सुबह काम सौंपेंगे। डीजीपी ने आगे कहा ऑपरेशन के लिए हमारे पास 500 कमांडो हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें