फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Vij:घर जाऊंगा, ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा फिर जवाब लिखूंगा, कारण बताओ नोटिस पर विज की प्रतिक्रिया

Tue, 11 Feb 2025 08:47 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा भाजपा की तरफ से अपने ही मंत्री को भेजे गए कारण बताओ नोटिस पर अनिल विज की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। विज ने कहा कि वह नोटिस का जवाब देंगे, लेकिन पहले घर जाएंगे, नहाएंगे और आराम से बैठकर जवाब लिखेंगे। 
विज्ञापन
मंत्री अनिल विज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में सत्ताधारी भाजपा ने अपने ही वरिष्ठ विधायक और कैबिनेट मंत्री अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर उनकी हालिया टिप्पणियों के बाद जारी हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने सोमवार को विज को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा। 
विज्ञापन


वहीं अब अनिल विज की नोटिस पर पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है। मंगलवार शाम को अनिल विज चंडीगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया ने उनसे शोकॉज नोटिस पर सवाल पूछे। 

विज्ञापन


इस पर विज ने कहा कि पार्टी की तरफ से भेजे गए शोकॉज नोटिस के बारे में उन्हें मीडिया से ही पता चला था, लेकिन जवाब मीडिया माध्यम से नहीं दूंगा, सीधा पार्टीहाई कमान को दूंगा। 

विज ने कहा कि मैं तीन दिन बाद बेंगलुरु से आया हूं। सबसे पहले में घर जाऊंगा, ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा फिर बैठकर जवाब लिखूंगा और पार्टी हाईकमान को भेजूंगा। मुझे ये पता नहीं है कि किसकी सहमति से पार्टी ने मुझे नोटिस भेजा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव के दौरान विज ने दिया था बयान

अनिल विज ने मुख्यमंत्री के उड़नखटोले पर सवार होने तथा नीचे उतरकर जनता की सुनवाई करने का बयान देने के साथ ही कसौली दुष्कर्म कांड के बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली से इस्तीफा मांगा था। पार्टी यदि विज के जवाब से संतुष्ट नहीं होती तो उनके मंत्री पद पर खतरा हो सकता है। विज ने यह बयान उस समय दिया था जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव चल रहे थे। मुख्यमंत्री दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार में जुटे हुए थे। दिल्ली की जीत के बाद पार्टी ने अनिल विज को नोटिस देकर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं में अनुशासन का कड़ा संदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें