फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: किराये पर चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द मिलेंगे सरकारी भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


सीएम सैनी ने उपायुक्तों को दिए निर्देश, धर्मशालाओं में भी आंगनबाड़ी केंद्र चलाने की संभावनाएं तलाशने के लिए कहा



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि किराये के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी भवन उपलब्ध करवाए जाएं। इसके लिए सरकारी जमीन, स्कूल परिसरों में उपलब्ध भूमि और अन्य उपयुक्त स्थानों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं। धर्मशालाओं में भी आंगनबाड़ी केंद्र चलाने की संभावनाएं तलाशने के लिए कहा गया है।
महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के तहत पात्र बीपीएल महिलाओं व किशोरियों को गुणवत्तापूर्ण सेनेटरी पैड मुफ्त देने के निर्देश दिए गए। लाभार्थियों का पूरा रिकॉर्ड रखने और स्कूलों व जन औषधि केंद्रों के माध्यम से इनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। जरूरत के अनुसार डिस्पेंसिंग मशीनें भी लगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने मिशन वात्सल्य के तहत चिल्ड्रन होम में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और बेहतर वातावरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जुवेनाइल जस्टिस फंड को बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



यौन अपराध पीड़ित बच्चों को मिलेगी ज्यादा सहायता

मुख्यमंत्री ने पॉक्सो और यौन अपराधों के पीड़ितों को मिलने वाली तत्काल सामाजिक एवं वित्तीय सहायता को 20 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने के निर्देश दिए गए। चिल्ड्रन होम में सोलर पैनल, भवनों की मरम्मत और नियमित निरीक्षण पर भी जोर दिया गया। दिव्यांग बच्चों और निजी स्कूलों में पढ़ने के इच्छुक बच्चों की शिक्षा के लिए भी आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें