फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में 100 सप्ताह तक हर रविवार चलेगा नशे के खिलाफ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी दो अगस्त को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान की शुरुआत करेंगे
विज्ञापन


प्रदेश में इस अभियान का राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम कुरुक्षेत्र में आयोजित होगा

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और उन्हें राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अगस्त को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान के तहत देशभर में करीब 10 हजार स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से एक करोड़ से अधिक युवाओं को संबोधित करेंगे और उन्हें नशामुक्त भारत का संकल्प दिलाएंगे। हरियाणा में इस अभियान का राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम कुरुक्षेत्र में आयोजित होगा। इस अभियान की सबसे खास बात यह है कि हरियाणा में यह केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं रहेगा। अगले 100 सप्ताह तक हर रविवार प्रदेशभर में नशामुक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कुरुक्षेत्र में होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठन और सामाजिक संस्थाएं भाग लेंगी। प्रदेश के लाखों युवा प्रधानमंत्री के संबोधन से वर्चुअली जुड़ेंगे। सीएम नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की तैयारी की गई है। सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक युवा इसमें भाग लें और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा और राज्य मंत्री गौरव गौतम भी अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। युवा सशक्तिकरण एवं खेल विभाग को इस अभियान की नोडल एजेंसी बनाया गया है। युवाओं की अगुवाई में रैलियां, जागरूकता अभियान, शपथ कार्यक्रम और अन्य रचनात्मक गतिविधियां होंगी। इनका उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना है। प्रधानमंत्री के संबोधन का प्रसारण सभी विश्वविद्यालयों, सरकारी और निजी कॉलेजों में सामूहिक रूप से कराया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों, युवा क्लबों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी से अभियान को गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें