फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पहले दिन 9 लाख को पिलाई पोलियो की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में पल्स पोलियो 2025-2026 का पहला सब-नेशनल इम्युनाइजेशन राउंड रविवार को आठ जिलों अंबाला, फरीदाबाद, कैथल, कुरुक्षेत्र, हिसार, सिरसा, गुरुग्राम और झज्जर में शुरू हुआ। पहले दिन बूथ एक्टिविटी के तहत लगभग 9 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। फरीदाबाद में विधायक मूलचंद शर्मा, गुरुग्राम में विधायक तेजपाल तंवर और झज्जर में जिला परिषद अध्यक्ष कप्तान बिर्धाना ने अभियान का शुभारंभ किया। राज्यभर में करीब 8000 बूथ स्थापित किए गए जिन्हें 30 हजार स्वास्थ्यकर्मियों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने संचालित किया। करीब 1000 अधिकारी निगरानी में रहे। राज्य में कुल 16 लाख से अधिक पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को कवर करने का लक्ष्य है। 13 और 14 अक्तूबर को घर-घर जाकर शेष बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। विशेष रूप से झुग्गियों, ईंट-भट्टों और प्रवासी आबादी वाले क्षेत्रों में भी अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार निरंतर प्रयासों से देश व प्रदेश 2012 से पोलियो मुक्त हैं और हर राउंड के साथ इस स्थिति को बनाए रखने का संकल्प दोहराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें