फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के साथ जनहित के मुद्दों पर भाजपा को घेरेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संगठनात्मक बैठकों में प्रदेश प्रभारी व प्रदेशाध्यक्ष ने मेवात से दिया नया सियासी संदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस ने दक्षिण हरियाणा खासकर मेवात क्षेत्र से संगठन को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। हरियाणा प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की मौजूदगी में शनिवार को हुई नूंह जिले की संगठनात्मक बैठकों में साफ संकेत दिए गए कि पार्टी अब बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के साथ भाजपा सरकार को जनहित के मुद्दों पर लगातार घेरेगी।

बैठकों में जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के साथ नूंह, पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संजय दत्त ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ-बूथ तक संगठन सक्रिय करने का आह्वान करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनसंपर्क अभियान तेज करने के लिए कहा। उन्होंने संसद में विपक्ष के सवालों, छात्रों पर कथित कार्रवाई, राम मंदिर से जुड़े चोरी के मामले और महिला आरक्षण जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भी अपने संबोधन में भाजपा सरकार पर दलित और गरीब वर्गों की योजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने अंबाला में डॉ. भीमराव आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना में सामने आए घोटाले का जिक्र कर इसे सुशासन के दावों पर सवाल बताया। राजनीतिक जानकारों के अनुसार कांग्रेस मेवात जैसे अपने पारंपरिक प्रभाव वाले क्षेत्र से संगठन को मजबूत कर आगामी राजनीतिक लड़ाई की नींव तैयार कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें