कुरुक्षेत्र, करनाल और नूंह में तय कार्यक्रमों में 40 केसों की होनी थी सुनवाई
चंडीगढ़। पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण माहौल के मद्देनजर राज्य महिला आयोग की तरफ से आगामी आदेश तक सभी सुनवाई और कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। नागरिक सुरक्षा और सरकारी तंत्रों की व्यवस्था के साथ सरकार के साथ सहयोग की नजर से आयोग की चेयरमैन रेणु भाटिया ने फैसला लिया है। महिला आयोग की चेयरमैन ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर तीन जिलों में सुनवाई कैंप निर्धारित हो चुके थे।
इनमें कुरुक्षेत्र, करनाल और नूंह जिले में सुनवाई की तैयारी भी पूरी हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि सुनवाई के दौरान प्रशासनिक और पुलिस तंत्र की आवश्यकता रहती है। वर्तमान परिस्थितियों में प्रशासनिक और पुलिस अमला की मुस्तैदी नागरिकों के लिए जरूरी है। इसी के मद्देनजर आयोग की तरफ से होने वाली सुनवाई और कार्यक्रमों को रद्द किया गया है।