चंडीगढ़। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन की पुरानी कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से भंग करने का फैसला लिया गया। जीरकपुर में आयोजित बैठक में प्रदेश भर से पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रेक्टर ने हिस्सा लिया। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी ने एक वर्ष का लेखा-जोखा पेश किया गया। कॉन्ट्रेक्टर मुकेश कुमार और संरक्षक अनिल दुआ की अगुवाई में ठेकेदारों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा हुई। एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा और कार्यकारिणी भंग करने के फैसले बारे भी अवगत कराया। कॉन्ट्रेक्टर विजय कांसल ने बताया कि बैठक के दौरान ठेकेदारों की समस्याओं पर चर्चा के साथ भुगतान संबंधित मुद्दे पर भी चर्चा हुई। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अवगत कराया गया कि जल्द ही लंबित राशि का भुगतान किया जाए। ठेकेदारों ने तर्क दिया कि राशि का भुगतान समय पर न होने के चलते कार्यों की गति धीमी हो रही है। अब से पुरानी कार्यकारिणी की ओर से जारी कोई फैसला या आदेश लागू नहीं होगा। ब्यूरो