फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिंग चार्ज 10 रुपए की बजाएं 100 रुपये करे सरकार : बजरंग गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार धान से चावल निकालने की मिलिंग चार्ज 10 रुपये प्रति क्विंटल राइस मिलरों को दे रही है जो न्यूनतम 100 रुपये देने चाहिए। एक क्विंटल में मिलिंग का खर्च 100 रुपये से ज्यादा आता है जबकि एक क्विंटल धान में लगभग 62 किलो चावल निकलता है। सरकार राइस मिलरों से एक क्विंटल धान के बदले 67 किलो चावल ले रही है जो नाजायज है। सरकार को एक क्विंटल धान में राइस मिलरों से 67 किलो की बजाएं 62 किलो चावल लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राइस मिलरों से टूटे चावल के दाने की छूट सीमा जो 25 फीसदी से 10 फीसदी करने से राइस मिलों में बड़ी भारी नाराजगी है। सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश में राइस मिलें लगातार नुकसान में चल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें