फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सभी जिलों को मिलेगी मुफ्त एंबुलेंस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


राज्यपाल ने नौ एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंडीगढ़। अब सभी जिलों में गरीबों और जरूरतमंदों को रेडक्राॅस की ओर से मुफ्त एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस पहल के तहत अब तक दस एंबुलेंस विभिन्न जिलों में भेजी जा चुकी हैं जबकि नौ नई एंबुलेंस को वीरवार को हरियाणा लोक भवन चंडीगढ़ से राज्यपाल एवं राज्य रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष प्रो. असीम कुमार घोष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उनकी पत्नी मित्रा घोष भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

खास बात यह है कि इन एंबुलेंस में क्यूआर कोड भी लगाया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति आसानी से दान कर सामाजिक सेवा में योगदान दे सके। राज्यपाल प्रो. घोष ने कहा कि रेडक्रॉस की मानवीय सेवाएं समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी के प्रयासों की भी सराहना की। मिगलानी ने कहा कि नई एंबुलेंसों से मरीजों को समय पर सहायता मिल सकेगी। उन्होंने प्रत्येक जिले में एक शव वाहन की आवश्यकता भी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें