फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: अजय का बांग्लादेश वाला बयान से मचा तूफान, भाजपा ने घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सैनी बोले- उनके बयान से हताशा झलक रही है, इसीलिए जनता ने जीरो किया
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी बोले- फोटो ताऊ देवीलाल की लगाते हैं, लेकिन सोच राहुल गांधी वाली
चंडीगढ़। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पिता और जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के विवादित बयान पर हंगामा मच गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत भाजपा के कई केंद्रीय प्रवक्ताओं ने चौटाला पर पलटवार किया है। पिछले दिनों महेंद्रगढ़ में अजय चौटाला ने पड़ोसी देशों की हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरीके से बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका में हुआ, वैसा ही आंदोलन यहां करना पड़ेगा। शासकों को गद्दी से खींचकर सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का काम करना पड़ेगा। इन्हें देश छोड़ने पर मजबूर करना होगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलटवार करते हुए कहा कि वे सत्ता में लंबे समय तक रहे हैं। इस तरह से बयान देना काफी निंदनीय है। इस बयान की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। उनके इस बयान से उनकी हताशा झलक रही है। जो लोग इस तरह की बातें करते हैं, जनता उनको जवाब देती है। 2024 में जनता ने उन्हें जीरो कर दिया। जब ये लोग सत्ता में थे तो उन्होंने क्या किया, सबने देखा।
विज्ञापन

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अजय सिंह चौटाला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बयान भारत के संविधान और लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान विपक्षी नेताओं के संविधान-विरोधी और भारत-विरोधी रवैये को दिखाते हैं। पूनावाला ने विपक्षी नेताओं पर आरोप लगाया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए संविधान के खिलाफ जा रहे हैं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि एक लोकतांत्रिक देश में इस तरह के बेतुके और देश विरोधी बयानों की कोई जगह नहीं है। फोटो ताऊ देवीलाल की लगाते हैं, लेकिन विचारधारा राहुल गांधी वाली है। इनके तार भी विदेशी ताकतों से जुड़े नजर आते हैं। वहीं, दुष्यंत चौटाला ने अपने पिता के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश में आंदोलन की जरूरत है, क्यों आज केंद्र व राज्य की भाजपा युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। इसलिए जजपा चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें