फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: आईटीआई के पाठ्यक्रम में शामिल होंगे एआई व सॉफ्ट स्किल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के युवाओं को ज्यादा निपुण बनाकर रोजगार से जोड़ने के लिए आईटीआई पाठ्यक्रम अपडेट करेगी सरकार
विज्ञापन

चंडीगढ़। गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा है कि प्रदेश सरकार शिक्षित युवाओं को ज्यादा निपुण बनाकर रोजगार से जोड़ने के लिए आईटीआई पाठ्यक्रम को अपडेट करने जा रही है। अब नए पाठ्यक्रम में एआई, सॉफ्ट स्किल्स और उद्योग-केंद्रित मॉड्यूल की ट्रेनिंग भी शामिल की जाएगी। डॉ. सुमिता मिश्रा बीते साल दिसंबर में हुए मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल मामलों की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थीं।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि अधिकतम प्लेसमेंट के लक्ष्य को पाने के लिए कौशल प्रशिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता में सुधार करना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को आईटीआई स्नातकों के पिछले प्लेसमेंट रिकॉर्ड का विश्लेषण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि युवा प्रशिक्षण और वास्तविक रोजगार के बीच अंतर की पहचान की जा सके। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव डी. सुरेश, श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक यश गर्ग सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्टल भी बनाया जाएगा
डॉ. मिश्रा ने कहा कि उद्योगों में विशेष कार्यबल, वास्तविक समय में पहुंच, कुशल प्रतिभा प्रदान करने, औद्योगिक भर्ती को सुव्यवस्थित और हरियाणा के कुशल युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए एक पोर्टल भी बनाया जाएगा। वहीं, हरियाणा सिंगल विंडो पोर्टल को हरियाणा सरल पोर्टल से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। इससे नए उद्यमियों को सभी सरकारी प्रोत्साहन योजनाएं एक जगह पर मिलने की सुविधा मिलेगी। डाॅ. मिश्रा ने कहा कि सरकार आईटी हब और सेवा क्लस्टर स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है। सरकार जल्द ही राज्य लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और रिटेल नीति को अधिसूचित करेगी। एक व्यापक लॉजिस्टिक्स कार्य योजना की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस नीति का उद्देश्य पूरे क्षेत्र में क्षमता और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें