महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किए निर्देश
चंडीगढ़। हरियाणा में 9वीं से 12वीं कक्षाओं में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को राहत देते हुए महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा ने दाखिले की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में यह आदेश लागू होगा। पहले यह तिथि 30 जुलाई थी।
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस विषय में सीबीएसई द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही फैसला लेंगे। शिक्षा विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र विद्यार्थी केवल प्रवेश की समय सीमा समाप्त होने के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।