फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक लापरवाही और श्रमिक सुरक्षा की अनदेखी उजागर : राव नरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम व जींद में हुए हादसों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने गुरुग्राम और जींद में हाल ही में हुए हादसों को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि ये घटनाएं प्रशासनिक लापरवाही और श्रमिक सुरक्षा की अनदेखी का साफ उदाहरण हैं।
विज्ञापन


गुरुग्राम में निर्माण स्थल हादसे में 7 मजदूरों की मौत हुई जबकि जींद में अवैध फैक्टरी में आग लगने से 12 मजदूरों की जान गई। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा नियमों की अनदेखी सामने आई है। राव नरेंद्र ने सवाल उठाया कि असुरक्षित निर्माण और अवैध फैक्टरी को अनुमति कैसे मिली और जिम्मेदार अधिकारी क्या कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार हादसों को रोकने में नाकाम रही है और केवल बाद में कार्रवाई करती है। उन्होंने मांग की कि दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवारों को मुआवजा व रोजगार दिया जाए। साथ ही राज्यभर में श्रमिक सुरक्षा नियम सख्ती से लागू किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें