फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: तालाबों की सफाई, गाद निकासी व पानी की निकासी के लिए एसओपी बनेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
-गांवों के तालाबों से बदबू हटाने व घरों में पानी भरने की स्थिति से बचाने की तैयारी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में तालाबों की सफाई, गाद व पानी की निकासी का काम एक तय प्रक्रिया (एसओपी) के तहत होगा ताकि काम पारदर्शी और जिम्मेदारी के साथ हो सके। जिन तालाबों का निर्माण या सुधार किया जा रहा है, उन्हें बेहतर योजना और आधुनिक तकनीक से विकसित किया जाएगा। साथ ही तालाबों के आसपास सफाई और सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया जाए। चंडीगढ़ में शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में सीएम नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को इसको लेकर निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि गांवों में तालाबों और गंदे पानी की निकासी व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए। कहीं भी बदबू या जलभराव की शिकायत नहीं आनी चाहिए। बैठक में सोलर पंप के जरिए पानी की नियमित सफाई और प्रवाह बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। सीएम ने चेतावनी दी कि अगर कहीं लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारी, सरपंच और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रदेश के 6538 तालाबों में से 2758 को मंजूरी मिल चुकी है। इनमें से 1718 का काम पूरा हो चुका है जबकि 484 पर काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें