हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने सात अक्तूबर को आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में वीरवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। रिपोर्ट में साफ हुआ कि गोली गलने से ही उनकी मौत हुई थी। सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम में आत्महत्या का मामला ही पता चला है।
पुलिस ने विसरा रिपोर्ट सीएफएसएल की जाचं के लिए सेक्टर 36 सीएफएसएल भेज दिया। सीएफएसएल रिपोर्ट में मौत के असली कारणों का खुलासा होगा। विसरा जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि आत्महत्या से पहले उन्होंने क्या खाया और पीया था। इसके अलावा आत्महत्या के लिए क्या उन्होंने कोई दूसरा रास्ता अपनाया था। एसआईटी ने हरियाणा सचिवायल और हरियाणा पुलिस से उन शिकायतों से संबंधित रिकॉर्ड लिया है,जिसे मृतक ने आत्महत्या करने से पहले 8 पेज के फाइनल नोट में लिखा था। जिसकी एसआईटी जांच में जुट गई है।