फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट : गोली लगने से हुई थी एडीजीपी वाई पूरण कुमार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के लिए विसरा चंडीगढ़ के सेक्टर-36 में सीएफएसएल भेजा
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरण कुमार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट वीरवार को आ गई। रिपोर्ट में वाई पूरण कुमार की मौत गोली लगने से बताई गई है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि की गई है। पुलिस ने जांच के लिए विसरा सेक्टर-36 स्थित सीएफएसएल भेज दिया है। सीएफएसएल रिपोर्ट में मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। विसरा जांच के बाद ही साफ होगा कि आत्महत्या से पहले पूरण कुमार ने क्या खाया-पिया था या फिर आत्महत्या के लिए क्या कोई दूसरा रास्ता भी अपनाया था। एसआईटी ने हरियाणा सचिवालय और हरियाणा पुलिस से उन शिकायतों से संबंधित रिकॉर्ड लिया है जिनका पूरण कुमार ने अपने सुसाइड नोट में जिक्र किया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें