फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: बिजली शिकायतों के समाधान के लिए अप्रैल में चार दिन लगेगा विशेष मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र, अंबाला, कैथल व यमुनानगर जिलों के उपभोक्ता शिकायतें दर्ज करवा सकेंगे
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए अप्रैल में चार दिन विशेष सुनवाई का कार्यक्रम तय किया है। यह सुनवाई 6, 13, 20 और 27 अप्रैल को पंचकूला स्थित विद्युत सदन में होगी। यहां सुबह 11:30 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी जाएंगी।
विज्ञापन


इस मंच पर 1 लाख से 3 लाख रुपये तक के वित्तीय विवादों से जुड़ी शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर जिलों के उपभोक्ता इसमें अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। मंच पर गलत बिजली बिल, मीटर खराब होने, वोल्टेज की समस्या, मीटर सिक्योरिटी और बिजली दरों से जुड़े मामलों पर सुनवाई होगी। बिजली चोरी, दुरुपयोग और दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज कराने से पहले जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। इसमें पिछले छह महीनों के औसत बिल के आधार पर लंबित बिल की राशि जमा करवानी होगी और यह भी प्रमाण देना होगा कि कोई बिजली बिल लंबित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें