फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, सरकार ने 89 नायब तहसीलदारों का तबादला किया, यहां देखें पूरी लिस्ट

Wed, 24 Sep 2025 10:01 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। सरकार ने 89 नायब तहसीलदारों का तबादला किया है। बुधवार रात तबादलों की लिस्ट जारी की गई है। 
विज्ञापन
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के राज्यपाल ने राजस्व विभाग में तत्काल प्रभाव से बड़ी संख्या नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह कदम सार्वजनिक हित में और विभाग में बढ़ती भ्रष्टाचार व शिकायतों को देखते हुए उठाया गया है। सरकार ने 89 नायब तहसीलदारों का तबादलों का आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन


राजस्व विभाग में आए इन बदलावों के पीछे अफसरशाही में पारदर्शिता बनाए रखने और शिकायतों का समय पर निवारण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी बताई जा रही है। यह पहल यह संदेश देती है कि जनता की शिकायतों और विभागीय कार्यशैली पर नजर रखी जा रही है और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि नई पोस्टिंग से संबंधित सभी अधिकारी अपने नए पदों पर तुरंत ज्वाइन करेंगे और नागरिकों की समस्याओं के निवारण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

राजस्व विभाग में यह तबादला अभियान भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और जनता को समय पर सेवाएं देने के लिए अहम कदम माना जा रहा है। इससे विभागीय कार्यकुशलता बढ़ाने और भ्रष्टाचार कम करने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस प्रकार, हरियाणा में राजस्व तंत्र को पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें