फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में 8 आईएएस और 12 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएएस अपराजिता को स्वच्छ भारत मिशन का निदेशक बनाया
विज्ञापन

अंकिता को गुरुग्राम नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया
कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी साैंपी गई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में 8 आईएएस और 12 एचसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। मुख्य सचिव ने तबादलों से संबंधित आदेश जारी किए हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी साैंपी गई है।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के पत्र के अनुसार आईएएस अधिकारी अपराजिता को स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) का निदेशक नियुक्त किया गया है। अंकिता चौधरी को नगर निगम गुरुग्राम में अतिरिक्त आयुक्त का जिम्मा साैंपा है। नूंह के अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह, हिसार की अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयश्रद्धा, रेवाड़ी के अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी, रोहतक के अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, करनाल के अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट , जींद के अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य को क्रमश: संबंधित जिलों में जिला परिषद और डीआरडीए में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त कार्य साैंपा गया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर एचसीएस अधिकारियों में जिला परिषद रोहतक एवं डीआरडीए रोहतक के सीईओ प्रदीप कुमार-द्वितीय को विशेष अधिकारी (स्वच्छता) रोहतक नियुक्त किया गया है। शशि वसुंधरा को शहरी स्थानीय निकाय विभाग में संयुक्त निदेशक एवं उप सचिव की जिम्मेदारी साैंपी गई है। जिला परिषद रेवाड़ी एवं डीआरडीए रेवाड़ी के सीईओ प्रदीप कुमार-तृतीय को विशेष अधिकारी (स्वच्छता) पानीपत में तैनाती मिली है। अनिल कुमार यादव को विशेष अधिकारी (स्वच्छता) यमुनानगर नियुक्त किया गया है। जिला परिषद नूंह एवं डीआरडीए नूंह के सीईओ प्रदीप अहलावत -द्वितीय को विशेष अधिकारी (स्वच्छता) मानेसर की जिम्मेदारी दी गई है। अशवीर सिंह को विशेष अधिकारी (स्वच्छता) फरीदाबाद की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

कपिल कुमार को उप सचिव मॉनिटरिंग एवं कोऑर्डिनेशन और विशेष अधिकारी (स्वच्छता) कुरुक्षेत्र के पद पर नियुक्त मिली है। जिला परिषद जींद एवं डीआरडीए जींद के सीईओ अनिल कुमार दून को विशेष अधिकारी (स्वच्छता) सोनीपत का जिम्मा मिला है। जिला परिषद हिसार एवं डीआरडीए हिसार के सीईओ हरबीर सिंह को विशेष अधिकारी (स्वच्छता) हिसार में नियुक्त किया है। जिला परिषद करनाल एवं डीआरडीए करनाल के सीईओ अमित कुमार-द्वितीय को विशेष अधिकारी (स्वच्छता) करनाल का कार्य साैंपा है। प्रतीक हुड्डा को विशेष अधिकारी (स्वच्छता) अंबाला और रमित यादव को चंडीगढ़ में उप सचिव निगरानी एवं समन्वय नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें