फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठी नेशनल ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: हरियाणा के 122 एथलीट दिखाएंगे दम, 16 से जयपुर में मुकाबले

Thu, 15 Oct 2026 02:20 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाली तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर के एथलीट विभिन्न स्पर्धाओं में पदक के लिए मुकाबला करेंगे। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक के अनुसार, प्रदेश के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर में 16 से 18 अक्तूबर तक होने वाली छठी नेशनल ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के 122 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। 
विज्ञापन


एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के लिए हरियाणा ने 40 महिला और 82 पुरुष एथलीटों का दल भेजा है। आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार, खिलाड़ियों की संख्या के लिहाज से हरियाणा का दल सबसे बड़ा है।

सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाली तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर के एथलीट विभिन्न स्पर्धाओं में पदक के लिए मुकाबला करेंगे। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक के अनुसार, प्रदेश के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। खेल प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों का मानना है कि हरियाणा इस बार अंडर-23 वर्ग की पदक तालिका में शीर्ष तीन स्थानों पर जगह बना सकता है।
विज्ञापन


महिला दल में अंजू, मोनिका, आरती, अक्षमा, अंजलि, अंकिता, गरिमा, हिमांशी, ज्योति, खुशबू, कृतिका, महक, मीनू, मुस्कान, निधि, पलक, परीक्षा, प्रगति, प्रिया, रेनुका, सपना, सीमा, स्नेह, सोनिका, तमन्ना, छोटी देवी, चंचल जाखड़, पूजा कुमारी, आंचल रानी, भारती सैनी, शिवानी शर्मा और सविता वर्मा सहित 40 खिलाड़ी शामिल हैं।

वहीं, पुरुष दल में आदित्य, अंकित, आर्यन, दीपांशु, हिमांशु, कृष्ण, लक्ष्य, मनदीप, अर्जुन, निखिल, नितीश, प्रतीक, प्रिंस, राहुल, रितेश, रोहित, सचिन, सुमित, विशाल, युवराज, हर्ष भदोरिया, प्रियांशु भाकर, तरुण चौहान, सौरव दहिया, जयदीप जाखड़, दीपक जांगड़ा और निखिल यादव सहित 82 खिलाड़ी शामिल हैं। हिसार, रोहतक, जींद और भिवानी के खिलाड़ियों की भी टीम में अच्छी भागीदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें